राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया

in #basvada2 years ago

बांसवाड़ा नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा यूपी प्रयागराज में 100 मीटर की छठी राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया
n3913896361654049653530431ba14a175557ea0ec8dcc54c831201040b721f9fc999d8a7128661b46283ed.jpg
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए बांसवाड़ा जिले के दयाना गांव के नागेंद्र सिंह राव ने 100 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह राव को रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राव की इस उपलब्धि पर वागड क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की. वहीं उनके गांव लौटने पर सभी ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. यह जानकारी सार्थक संस्थान के सतीश आचार्य ने दी।

Sort:  

Nice kavrej

Thenky