भगवान बुद्ध का प्रसाद है काला नमक चावल

in #basti2 years ago

IMG-20220701-WA0214.jpgभगवान बुद्ध का प्रसाद है काला नमक चावल

सिद्धार्थनगर/मा.मुख्यमंत्री को सी.एफ.सी. के निदेशक ने बताया कि जनपद से काला नमक चावल की प्रजाति विलुप्त हो रहा है जिसका क्षेत्रफल अब बढ़ा है। मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि कालानमक चावल का पुराना इतिहास है। हमारे पूर्वज 2500 वर्ष पूर्व से इसकी खेती कर रहे है। सी.एफ.सी. के निदेशक ने बताया कि जनपद में 12 हजार हेक्टेयर में काला नमक चावल की खेती की जा रही है। 1100 किसान जुड़े है। हमे विदेशो से भी आर्डर मिल रहे है। काला नमक चावल का अच्छा मूल्य मिल रहा है। किसानो की आय बढ़ी है। मा.मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में काला नमक चावल सबसे अच्छा चावल है। छोटी साइज का चावल होने के साथ साफ्ट भी है और न्यूट्रीशन की दृष्टि से सबसे अच्छा चावल है। IMG-20220701-WA0217.jpg

Sort:  

फॉलो करो back karunga