बिहार में तीर के 'तेज' से मुरझाया 'कमल', जला 'लालटेन

in #basti2 years ago

बिहार में तीर के 'तेज' से मुरझाया 'कमल', जला 'लालटेन1660059222_75961.webp': कल दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश, डिप्टी सीएम होंगे तेजस्वी'

पटना: Bihar Politics: बिहार में बीजेपी-जदयू के बीच लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान पर मंगलवार को विराम लग गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने BJP का दामन छोड़ कर राजद- कांग्रेस के साथगठबंधन किया है। नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया है। राजद के तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया| बिहार में जद (यू)-राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार का कल दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

नीतीश कुमार कल बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.| नीतीश कुमार की जद (यू) और तेजस्वी यादव की राजद को 14-14 मंत्री पद मिलने की संभावना है। कांग्रेस, जो कि महागठबंधन का भी हिस्सा है, को तीन मंत्री पद मिलने की संभावना है। राजद ने कहा कि,''मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा