जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वृद्ध आश्रम में वृद्धों को वस्त्र एवं फल वितरण किया

in #basti2 years ago

IMG-20221002-WA0020.jpg
बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरजंन ने किया वृद्ध आश्रम में वृद्धों को वस्त एवं फल वितरण 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर जनपद बस्ती के बनकटा में स्थित किसान सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा वस्त्र एवं फल वितरण किया गया बस्ती पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी गण का माल्यार्पण अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा पेंशनर एसोसिएशन की ओर से मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया आश्रम में गीत संगीत का कार्यक्रम भी किया गया जिलाधिकारी प्रियंका निरजंन द्वारा संवासीगण व पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा किसान सेवा संस्थान को भी इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की गई, वृद्धजन को बाह्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।
IMG-20221002-WA0021.jpg
जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धजन के सामाजिक योगदान की सराहना की गई तथा आश्रम में मनोरंजन सुविधाओं व धार्मिक साहित्य की प्रचुर उपलब्धता हेतु निर्देशित किया गया संस्था द्वारा निरंतर हेल्थ चेकअप तथा समय समय पर कार्यक्रमों के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया गया समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित इस वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को निःशुल्क आवासन वस्त्र भोजन तथा समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है ताकि वृद्धजन गरिमा में जीवन व्यतीत कर सकें मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय संस्था संचालक अतुल शुक्ला वृद्धाश्रम प्रबंधक अंबिकेश्वर तिवारी वृद्धाश्रम अधीक्षिका मीना पांडेय व पेंशनर एसोसिएशन की पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।