बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री

in #basti2 years ago

बस्ती 14 अक्टूॅबर। मण्डलायुक्त गोविंदराजू एन.एस. एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.के. भारद्वाज ने थानाक्षेत्र कलवारी के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम-बैड़ारी एत्माली, टेगारिया राजा एवं बैड़ारी मुस्तकाहम का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होने बाढ़ प्रभावित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनकर आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद एवं सुविधा उपलब्ध कराई जायेंगी। इस संबध में दोनों अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी सदर शैलेष दूबे को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।IMG-20221014-WA0645.jpg सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में बाढ़ की स्थिति पर निरन्तर निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जाय तथा बाढ़ क्षेत्र में बीमारियॉ न फैलें इसके बचाव के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इसके साथ ही उन्होने बाढ़ से प्रभावित लोगों को रहने व खाने-पीने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दियें । इस अवसर पर बीडीओ वर्षा बंग, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।