बारिश ना होने से किसान बेहाल

in #barsat2 years ago

संतकबीरनगरः सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए शासन को गुरुवार को रिपोर्ट भेज दी गई। तीनों तहसीलों से आई रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद संयुक्त रिपोर्ट तैयार हुई और उसे शासन को भेजा गया। रिपोर्ट में जनपद की 52.28 प्रतिशत फसल सूखे से प्रभावित हुई है। इसमें सबसे अधिक नुकसान धनघटा तहसील में हुआ है।

यहां पर 73 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है। महज 27 प्रतिशत फसल ही अब बची है। वहीं खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में 62 और मेंहदावल में 58 प्रतिशत फसल का नुकसान हुआ है। जनपद में इस बार किसानों पर सूखे की मार पड़ गई है। वर्ष 2021 में धान की फसल अधिक बरसात के कारण बर्बाद हुई थी, तो इस बार सूखे की मार से किसान पूरी तरह से टूट चुके हैं। अभी तक बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब फसल बचने की उम्मीद छोड़ चुके हैं।

नहरों और ट्यूबवेल से सिंचाई कर फसलों को बचाने की जद्दोजहद जारी है। धान की फसल तो काफी अधिक नष्ट हो चुकी है। गन्ना सहित अन्य फसलों को बचने की थोड़ी संभावनाएं हैं। सूखे असर को देखते हुए प्रशासन ने तीनों तहसीलों के सर्वे का काम पूरा कर लिया है।

शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 52.28 प्रतिशत फसल सूखे के जद में अब तक आ चुकी है। इसमें सबसे अधिक नुकसान धनघटा तहसील क्षेत्र में है। कुल 73 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है। खलीलाबाद में 62 व मेंहदावल में 58 प्रतिशत फसल का नुकसान हुआ है।

सभी फसलों का हुआ है नुकसान

जनपद में 3727 हेक्टयेर गन्ने की बुआई हुई थी , इसमें से 37 हेक्टेयर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 1397 हेक्टेयर मक्के की बुआई हुई थी, इसमें से 18 हेक्टेयर का नुकसान हुआ है। 1765 हेक्टेयर अरहर की बुआई जिले में हुई है, इसमें से 51 हेक्टेयर की क्षति हुई है।

सबसे अधिक धनघटा तहसील में नुकसान

धनघटा तहसील क्षेत्र में कुल 34,643 हेक्टेयर धान की बुआई हुई थी। इसमें से 25,390 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई है और 9253 हेक्टेयर अभी बची हुई है। वहीं मेंहदावल तहसील में 35,513 .3 हेक्टेयर फसल की बुआई हुई, इसमें से 21756.068 हेक्टेयर का फसल नुकसान हुआ है, इसमें से 9324.03 प्रतिशत फसल बची हुई है।

तीनों तहसील से सूखे की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए शासन को भेजा गया है। जनपद में अभी तक 52.28 प्रतिशत फसलें सूखे से प्रभावित हुई हैं। शासन से आगे जैसा निर्देश प्राप्त होगा उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मनोज कुमार सिंह, एडीएमScreenshot_2022-08-14-05-50-20-02_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg