भारतीय बैडमिंटन टीम को मिला रजत पदक, मलेशिया से मिली शिकस्त,

in #barmingham2 years ago

cwg-bedmintor.jpg
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पांचवे दिन भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट में रजत पदक हासिल हुआ. फाइनल मुकाबले में मलेशिया ने 3-1 से पराजित कर 2018 में मिली हार का बदला ले लिया. भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था.
बात करें मैडल की तो राष्ट्रमंडल खेल में भारत 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ कुल 13 मैडल जीतकर छठवें स्थान पर बना हुआ है. आस्ट्रेलिया 106 मैडल के साथ पहले स्थान पर है. आस्ट्रेलिया ने 42 स्वर्ण, 32 रजत और 32 कांस्य पदक हासिल किए हैं. इसके बाद मेजबान देन इंग्लैड 86 मैडल के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है. इंग्लैंड ने 31 स्वर्ण, 34 रजत और 21 कांस्य पदक जीते हैं.cwg-medal.jpg