15 माह से फरार हत्या की वारदात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

in #barmer2 years ago

15 माह से फरार हत्या की वारदात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर- पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत श्री नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री शुभकरण पुलिस उप अधीक्षक गुड़ामालानी के सुपरविजन में श्री सुखराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना के FB_IMG_1653746562038.jpgनिर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा सरहद टेपू, पुलिस थाना बाप, जोधपुर से एक कृषि कुएं पर भेश बदलकर पहचान छुपाकर फरारी काट रहे वांछित अपराधी फरसाराम पुत्र उदाराम जाति प्रजापत निवासी लुखु पुलिस थाना धोरीमन्ना को रात्रि के समय दबिश देकर दस्तयाब किया गया। जिसको गिरफ्तार कर घटना के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
घटना का विवरणः-दिनांक 26.02.2021 को सरहद लुखु में मुल. फरसाराम वगैरा 12 द्वारा बोलेरो कैम्पर गाड़ी के आडे फिरकर चालक नैनाराम पुत्र निम्बाराम जाति प्रजापत निवासी अम्बेडकर नगर, लुखु के साथ धारदार हथियारों व लाठियों से मारपीट कर हत्या की गई।
कार्यवाही पुलिसः. उक्त घटना के सम्बंध में रिपोर्ट थाना पर पेष करने पर हत्या का प्रकरण संख्या 63/2021 धारा 147, 148, 341, 323, 325, 302/149, 120बी भादसं. दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया। दौराने अन्वेषण प्रकरण में तत्कालीन थानाधिकारी श्री हरचन्दराम नि.पु. व श्री धनफूल पुलिस उप अधीक्षक वृत बालोतरा द्वारा सफल अन्वेषण किया जाकर नामजद आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर घटना में शरीक अन्य आरोपीगण सहित कुल 12 आरोपियों को नामजद किया जाकर कुल 8 आरोपियों को बाद अन्वेषण सलाखों के पीछे भेजा गया। जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे है। मगर मुख्य आरोपी फरसाराम वारदात के बाद फरार होकर सुनसान जगह जाकर भेष व नाम पता बदलकर रहने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। उक्त मुख्य आरोपी फरसाराम व अन्य शरीक आरोपीगण की धरपकड़ हेतु उच्च अफसरान के निर्देषन में श्री सुखराम उनि थानाधिकारी द्वारा उक्त अभियान के तहत एक विषेष टीम गठित की जाकर उक्त हत्या की वारदात का मुख्य आरोपी फरसाराम पुत्र उदाराम जाति प्रजापत निवासी लुखु का ग्राम टेपु, जिला जोधपुर में एक कृषि कुएं पर भेष व नाम पता बदलकर कृषि कार्य करना ज्ञात हुआ। जिसका पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से मालूमात कर तस्दीक किया जाकर गत रात्रि को सुनसान एरिया में 2 किलोमीटर पैदल मार्च कर कृषि कुएं की घेराबन्दी की जाकर दबिश देकर दस्तयाब किया गया। मुख्य आरोपी का गोपनीय रूप से तस्दीक कर दस्तयाबी़ करवाने में थाना हाजा के कानि. जगाराम 1420 की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस टीमः-
1.श्री सुखराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना।
2.श्री महेशाराम हैड कानि. 72 पुलिस थाना धोरीमन्ना।
3.श्री जबराराम कानि. 29 पुलिस थाना धोरीमन्ना।
4.श्री लाभूराम कानि. 526 पुलिस थाना धोरीमन्ना।
5.श्री जगाराम कानि. 1420 पुलिस थाना धोरीमन्ना।
6.श्री रतनसिंह कानि. 668 पुलिस थाना षिव।
7.श्री भूपेन्द्र सिंह कानि. 522 कम्प्यूटर शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाड़मेर।