दो घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
दो घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
बाड़मेर, 26 मई।
उपखण्ड शहर द्वितीय बाड़मेर में विद्युत लाईनों के रखरखाव कार्य एवं ट्रांसफॉर्मर पर मीटर लगाने के कार्य के मद्देनजर अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता शहर द्वितीय बाड़मेर ने बताया कि 27 मई शुक्रवार को 33 केवी जीएसएस चौहटन चौराहा से निकलने वाले 11 केवी महाबार फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक बंद रहेगी। वहीं 33 केवी रिको जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी गांधीनगर फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक बंद रहेगी। इसके कारण महाबार फीडर से जुड़े मोहनजी का क्रेशर, जोगियों की दड़ी, शिव नगर व महाबार गांव की विद्युत आपूर्ति एक घंटा बंद रहेगी। वहीं 11 केवी गांधी नगर फीडर से जुड़े शास्त्री नगर, गांधी नगर, सोनारों के नोहरे के आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 2 घंटे बंद रहेगी।