देवपाल परिसर में पौधारोपण किया गया।

in #barmer2 years ago

देवपाल परिसर में पौधारोपण किया गया।IMG-20220610-WA0094.jpg

हीराराम सेजू
पचपदरा

पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर द्वारा सरवड़ी गांव वार्ड संख्या 7 के देवपाल परिसर में पौधारोपण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि वर्तमान समय में मरुभूमि में पौधारोपण हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।
ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने से हमें आने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी भीमाराम देव पाल ने इस परिसर में विभिन्न किस्मों के पौधे जिसमें शीशम, कनेर, अशोक, करंज, बोगन वेल, औषधीय पौधा बेलपत्र, तुलसी, मोगरा, मेहंदी, अशोक , पपीता, नींबू आदि पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु सहायक नारायण राम बागरेचा, ठेकेदार हेमाराम सोडा , शारीरिक शिक्षक भगाराम देव पाल, छात्रा कविता, हेमा देवी ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली।
कार्यक्रम के अंत में पर्वतराज ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।