मानवेन्द्र सिंह शिव विधानसभा में,जगह जगह भव्य स्वागत

in #barmer2 years ago

IMG20220612123459_01.jpgक्षेत्र के विकास में हमेशा योगदान रहेगा;मानवेन्द्र सिंह

बाड़मेर राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने बाड़मेर जिले की यात्रा के तीसरे दिन शिव विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवो का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए।।लोगो की समस्याओं को सुना। इस दौरान मानवेन्द्र सिंह का जगह जगह भव्य स्वागत उनके समर्थकों द्वारा किया गया।।मानवेन्द्र सिंह ने रविवार को देरासर भाचभर तामलियार हाथमा रामसर गागरिया गडरारोड गिराब हरसाणी खारची बालेवा फोगेरा बिशाला व भादरेश सहित गांवों का दौरा किया ,सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपनी पुराणी विधासभा मानवेन्द्र सिंह का जगह जगह छतीस कौम द्वारा भव्य स्वागत कर सम्मान समारोह आयोजित किये ,रामसर पंचायत में आयोजित सम्मान समारोह को संबोदजीत करते हुए कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कहा की राज्य सरकार ने सैनिकों से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी हैं ,इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करूँगा ,उन्होंने कहा की उनका हमेशा प्रयास रहा हे क्षेत्र की जनता का कोई विकास कार्य न रुके ,उन्होंने कहा कि मैं पहले भी आपके साथ खड़ा था आज भी आपके लिए खड़ा हूँ भविष्य में भी बाड़मेर जैसलमेर की जनता की सेवा करता रहूँगा ,उन्होंने कहा की जिस तरह से आप लोग मेरा मानसम्मान कर रहे हे इस ऋण को जिम्मेदारी मानकर चुकाने करूँगा ,उन्होंने कहा कि अब आपके लिए जयपुर सचिवालय के दरवाजे खुल गए हैं ,कोशिश करूंगा बाड़मेर जैसलमेर का विकास तेज़ी से हो ,उन्होंने कहा की नर्मदा नहर का पानी रामसर पहुंच गया हे इसे गडरा तक पहुंचने तकनिकी समस्या आ रही हे राज्य सरकार से चर्चा कर समाधान करने का प्रयास करेंगे ,मानवेन्द्र सिंह के रामसर ,सहित तामलियार ,गगरियार ,गिराब ,पहुंचने पर गडरा क्षेत्र प्रधान सलमान खान , रामसर प्रधान वरजू देवी ,पूर्व उप प्रधान मगर सिंह जी खारा मोतीलाल जैन, जोगेंद्र सिंह ,सरपंच हबीव खां सरपंच सफी खां सम्मा ,सवाई सिंह राठोड रामसर मोलवी उमर खां ,बखतार सिंह राजपुरोहित ,नारायण सिंह जी चाडार, स्वरुप सिंह चोहटन ,नरुमोहम्द हिरदान ‌नारायण सिंह जी इन्दोई ,सरुप सिंह सिडार मदन सिंह जी हेम सिंह जी लाखाराम आंसू राम,सहित सेकड़ो लोगो ने स्वागत किया ,इस अवसर पर प्रधान सलमान खान ने कहा की कर्नल मानवेन्द्र सिंह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव अग्रणी रहे हैं ,उनकी आदर्शवादी और राजनीती हमेशा लोगों को प्रभावित करती हैं ,उन्होंने क्षेत्र को हमेशा अपना समझ कार्य किया ,राज्य सरकार ने उन्हें सैनिको की जिम्मेदारी दी , सैनिकों की समस्याओं को इनसे बेहतर कौन जान सकता , पूरा परिवार और खुद मानवेन्द्र सिंह सेना की पृष्ठभूमि से हैं,मानवेन्द्र सिंह के रामसर पहुंचने पर रामसर सरहद पर सेकड़ो वाहनों के काफिले के साथ उनका स्वागत किया गया ,उन्हें खुली जीप में रैली के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।पIMG20220612122803_01.jpg

Sort:  

जोरदार

nice