एडीजी मेहड़ा का जन्मदिन, मानवसेवा कर मनाया

in #barmer2 years ago

एडीजी रवीप्रकाश मेहड़ा के जन्मदिन पर कमजोर असहाय विधवा महिलाओं को राज्य मंत्री कर्नल मानवेन्द्रसिंह ने सिलाई मशीन वितरण कर मानव सेवा के कार्य किये

बाड़मेर। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रविप्रकाश मेहड़ा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजस्थान के 57 वे जन्मदिवस पर राज्य मंत्री राजस्थान सरकार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्रसिंह जसोल ने कमजोर असहाय जरूरतमंद विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण करते हुऐ कहा की मेरा कर्तव्य है की मैं सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर रहू और आगे भी मानव सेवा के कार्यो के लिए हर समय तत्पर रहूंगा।
इस दौरान 11 विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण कर वृक्षारोपण पक्षियों के लिए परिंडे लगाये तथा फुटपाथ पर रहनेवाले असहायो को भोजन कराकर कंबल वितरण किये।
कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट नवलकिशोर लीलावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया दौरान भोजाराम बौद्ध रमेश मोसलपुरिया नारायण सिंह इंद्रोई नीलम लीलावत मानी देवी मेघवाल कुमारी डोली कुमारी दीपिका गंगा देवी माली देवी पारस लीलावत सहित कई जने उपस्थित रहे।IMG-20220613-WA0009.jpgIMG-20220613-WA0007.jpg