अजब प्यार की गजब कहानी! लड़का बोला- वो मरने जा रही थी, मुझे उससे प्यार हो गया

in #bareli2 years ago

बरेली: बरेली जंक्शन पर जीआरपी ने गोंडा जिले के नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़ा लड़का वेंडरिंग करता है, जबकि लड़की नौवी की छात्रा है। दोनो की प्रेम कहानी बहुत ही अजब है। लड़की जान देने जा रही थी, लड़के ने उसे बचा और उससे प्यार हो गया।
अब शादी करने के लिए दोनो घर से भागे है। बरेली जंक्शन पर जीआरपी ने दोनो को पकड़ लिया।

लड़की के परिजनो ने गोंडा मे गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उधर गुरुवार की रात लड़की के फोन का लोकेशन बरेली जंक्शन पर मिला। जीआरपी को सूचना दी गई कि तत्काल प्लेटफॉर्म पर चेकिंग शुरू की गई। जीआरपी ने रात मे दोनो को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने पहले तो गुमराह किया। जब उनका मोबाइल चेक किया गया तो मोहब्बत की कहानी खुल गई। किशोर बोला, साहब कई साल पहले लड़की अपने परिवार वालों से तंग आकर स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंची थी। मैने इसे बचा लिया और मुझे इससे प्यार हो गया। तीन साल से हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते है। अब शादी करना चाहते है। घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे। लड़का बोला मैं अभी बालिग होने में थोड़ा ही छोटा हूं। लड़की अभी 13 साल की है। जीआरपी के जवान जब दोनों से पूछताछ कर रहे थे तो प्लेटफार्म पर भीड़ जुट गई। लडके की बेबाक बातों को सुनकर लोग हंसने लगे। लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना हैए लड़का.लड़की दोनों नाबालिग है। परिवार वाले बरेली आ गए है। चाइल्ड लाइन के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी। दोनों को परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।IMG_20220809_194213.jpg

Sort:  

👍👍👍👍