किसान की बेटी दीपिका ने बढ़ाया अपने सरकारी स्कूल का मान,

in #bar2 years ago

पाली ,किसान की बेटी दीपिका ने बढ़ाया अपने सरकारी स्कूल का मान, Screenshot_20220607-173633_WhatsApp.jpgभूगोल विषय में प्राप्त किए 100 में से 100 अंक।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की ओर से सोमवार को जारी किए गए कक्षा 12 वी कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में कोट किराना सरकारी विद्यालय में बालिकाओं ने बाजी मारी है। 12वीं में 71 विद्यार्थी थे जिसमें से 68 विद्यार्थी पास हुए, स्कूल का रिजल्ट 97 परसेंट रहा । प्रिंसिपल मैडम शिखा लालवानी ने बताया की कक्षा में सबसे अधिक 84%अंक हासिल करके छात्रा दीपिका पुत्री दयाराम प्रथम स्थान पर रही जो एतिहासिक है और भूगोल विषय में सौ पर्सेंट अंक आने वाली पहली विद्यार्थी है। इसके अलावा विद्या कुमारी पुत्री दीप सिंह 78%, चंद्रकुमारी पुत्री चतराराम 78% , प्रिया कुमारी पुत्री उमराव सिंह 78%,पपीता कवर पुत्री जगदीश सिंह 74% ,सलोनी चौहान पुत्री भगवान सिंह73.60%, सोनम चौहान पुत्री गोविंद सिंह73.60% , सपना मेवाड़ा पुत्री गजराज मेवाड़ा72.60 %,शैलेंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह72.20%
सुमन चौहान पुत्री ईश्वर सिंह72%,
सुमित्रा कुमारी पुत्री विनोद सिंह72%,माया चौहान पुत्री गणपत सिंह72%,मधु चौहान पुत्री रंजित सिंह70.40% , गांव के ही विज्ञान वर्ग में दक्ष सिंह पुत्र परमेश्वर सिंह व्याख्याता 85%. कोटा, मयंक सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह सीकर 88% अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम हासिल करके अपने माता पिता स्कूल का नाम रोशन किया , इस दौरान तमाम अध्यापकगणों , महासभा प्रवक्ता मोहन सिंह समेल व ग्राम वासियों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।