कटंगी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

in #banwar2 years ago

IMG-20220605-WA0006.jpgIMG-20220605-WA0005.jpgजबेरा कटंगी नगर मैं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज कटंगी के द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावत शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी एवं चंद्र सागर जी महाराज के सानिध्य मैं अहिंसा सरोवर मैं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनि श्री द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम में बतलाया कि पर्यावरण की सुरक्षा से ही सबकी सुरक्षा हैं,जैन शास्त्रों मैं वृक्षों को एकेंद्रिय जीव माना गया है। वृक्षों के महत्व को बतलाया एवं वृक्षों का रोपण प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए एवं दुसरो को भी पेरित करना चाहिए। मुनि श्री के दर्शन हेतु दिल्ली आगरा हरियाणा पनागर गोटेगांव के समाजसेवी द्वारा भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।जैन नवयुवक संघ द्वारा वृक्षों की सुरक्षा का जिम्मा लिया गया।