7 बच्चों की मां ने पति को छोड़ा:समझौता करने गए पति को बिचौलियों ने पीटा, पत्नी ने नातरा विवाह किया

in #banswara2 years ago

बांसवाड़ा करीब तीन साल पहले पति के रहते हुए नातरा विवाह करने वाली सात बच्चों की मां से समझौता करने गए युवक पर बिचौलियों (भांजगेड़ियों) ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक लहूलुहान हो गया। थाने में दर्ज रिपोर्ट को लेकर युवक उसकी पत्नी के पीहर गया था, जहां भांजगड़ा (समझौता बैठक) हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। युवक घर लौट रहा था। तभी पीछा करते हुए बदमाशों ने उसे रोककर पीटा। मामला बांसवाड़ा के दानपुर थाने का है। जांच अधिकारी ASI रणसिंह ने बताया कि मोर महुड़ा निवासी देवा निनामा ने थाने में रिपोर्ट दी है। बताया कि वह बाइक लेकर घर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसका बेटा मवीचंद्र पीछे बैठा था। तभी दानपुर की ओर से बिलड़िया थाना आंबापुरा निवासी रूपजी व हगजी निनामा उसका पीछा करते हुए आए। चलती बाइक पर ही हगजी ने उसके सिर पर लट्‌ठ से वार किया। वह बाइक रोकते हुए चक्कर खाकर गिर गया। वारदात के बाद बदमाश वहां से भाग गए
पत्नी भाग गई थी, समझौता करने गया था

पीड़ित देवा ने बताया कि उसका करीब 20 साल पहले पारू नाम की महिला से विवाह हुआ था। उससे उसके 7 बच्चे-बच्ची हुए थे। करीब 3 साल पहले पारू एक लड़की को लेकर चली गई। बाकी बच्चे पिता के साथ ही रह रहे थे। पत्नी उसके पीहर में होने की बात कहती है, जबकि उसकी पत्नी ने नातरा विवाह कर लिया है। मध्यप्रदेश के बेड़दा में वह दूसरे युवक के साथ रह रही है।
पत्नी के घर छोड़ने के बाद देवा ने दानपुर थाने में रिपोर्ट दी थी। इसी मुद्दे को लेकर दानपुर में बैठक थी। देवा वहीं से लौट रहा था। देवा ने पहली पत्नी से उसकी बेटी मांगी। वहीं जिंदगी खराब करने के बदले में 5 लाख रुपए मांगे। भांजगड़ियों के बीच में विवाद नहीं निपटा। इसके बाद देवा वहां से निकल आया, जिसे आरोपियों ने ककाई डूंगरी टोल नाके के करीब मारा पीटाScreenshot_20220519-094124_Chrome.jpg