आर एस एस ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

in #bansiuplast month

आर एस एस ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
IMG-20240814-WA0548.jpg

सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौगढ़ नगर इकाई के तत्वावधान में भारत माता चौक पर बुधवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने भारत माता की एकता अखंडता के साथ संप्रभुता की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन व नगर संघचालक अखिलेश नारायण श्रीवास्तव ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उक्त अवसर पर जिला कार्यवाह शिवेंद्र सिंह, सह जिला कार्यवाह अविनाश जयसवाल, मनोज शर्मा, नगर संघचालक अखिलेश नारायण श्रीवास्तव, नगर संघचालक मुरलीधर अग्रहरि, नगर कार्यवाहक सौरभ त्रिपाठी, जिला शारीरिक प्रमुख अभिषेक, धनंजय रस्तोगी, नगर प्रचारक मोहित, नंदलाल रस्तोगी, अभय योगेश कुमार श्रीवास्तव, महादेव प्रसाद, शक्ति जायसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, दीपक मौर्या, राम नरायन, कृष्ण देव पांडेय, गोविंद माधव, घनश्याम मिश्र फतेह बहादुर सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।