सपा प्रत्याशी चमन आरा राइनी ने किया जनसम्पर्क मांगा समर्थन

in #bansilast year

सपा प्रत्याशी चमन आरा राइनी ने किया जनसम्पर्क मांगा समर्थन

सिद्धार्थनगर बांसी। बांसी नगर पालिका में सपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी चमन आरा राइनी को जनसमर्थन मिल रहा है। बुधवार को सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव वरिष्ठ सपा नगर अध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने नगर में जनसंपर्क कर अध्यक्ष पद प्रत्याशी चमन आरा राइनी के लिए वोट मांगे। इस दौरान मोहम्मद इदरीस पटवारी ने कहा की शीर्ष नेतृत्व द्वारा चमन आरा राइनी को सपा से बासी नगर पालिका से प्रत्याशी बनाया गया है।सपा प्रत्याशी के साथ हम सभी लोग एकजुट होकर लोगों से समर्थन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत 10 वर्षों में नगर में विकास कार्य चरम पर है। तमाम वार्ड ऐसे हैं जहां पर बारिश के दिनों में लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है उस वार्ड के लिए ऊंची सड़कों का निर्माण साथ ही शुद्ध पेयजल समेत तमाम समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले निस्तारित किया जाएगा। लोगों को समाजवादी पार्टी पर पूरा भरोसा है चुनाव जीतने के बाद सपा प्रत्याशी के द्वारा किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान नगर के लोगों ने सपा प्रत्याशी चमन आराराइनी को पूर्ण समर्थन देने की बात कही है।
IMG-20230503-WA1185.jpg