अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट

in #bansi2 years ago

IMG_20221120_122219.jpg
बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता पुराना है, एक और जोड़ा शादी को तैयार KL Rahul और Athiya Shetty, सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। फैंस जानने के लिए बेताब है कि लवबर्ड्स कब शादी करेंगे। इस बीच एक्ट्रेस के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने उनकी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट
सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर ऐसा कह दिया है कि फैंस उसे जानकर खुशी से झूम उठेंगे। जी हां ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने अपनी हालिया रिलीज वेब शो ‘धारावी बैंक’ के लॉन्च इवेंट के दौरान पैपराजी से खुलकर बातचीत की। सुनील से पैपराजी ने पूछा कि अथिया की शादी को लेकर सवाल किए।

सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म सुनील शेट्टी से पैपराजी ने पूछा कि, अथिया की शादी कब होगी और अब राहुल का विश्व कप शेड्यूल पूरा हो गया है? इस पर एक्टर ने कहा कि ‘जल्द ही होगी’। सुनील शेट्टी के इस अपडेट के बाद अब फैंस को इंतजार है कि दोनों अपनी शादी की डेट कब अनाउंस करेंगे। खबरों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि, दोनों साल 2022 के अंत में शादी कर सकते हैं।

पहले भी सुनील शेट्टी ने दिया था ये अपडेट बता दें कि इससे पहले भी सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर कई बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि, जब दोनों तय करेंगे तभी शादी होगी। साथ ही बताया था कि राहुल का शेड्यूल काफी बिजी है। उन्होंने कहा था, जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी।