बैंक ने 45 लाख का ऋण देकर भेजा 1.90 करोड़ का नोटिस, कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

in #bank2 years ago

नोएडा स्थित नोबल को-ऑपरेटिव बैंक के अफसरों ने वसुंधरा के गारमेंट फर्म संचालक विकास त्यागी को 45 लाख का ऋण देकर रिकवरी नोटिस 1.90 करोड़ का भेज दिया। इसे न चुकाने पर बंधक रखी गई जमीन को कब्जे में लेने की चेतावनी दी गई है।
विकास का कहना है कि दस्तावेज में हेराफेरी करके यह जालसाजी उनके ही एक जानकार को दिए गए 1.40 करोड़ का ऋण उनके ऋण में जोड़कर की गई है। उसे ऋण दिलाने में वह गारंटर बने थे। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में बैंक अफसरों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

विकास ने बताया कि उन्होंने 2017 में गारमेंट फर्म खोलने के लिए ऋण लिया था। वे इसकी किस्त भी चुका रहे हैं। अब तक लगभग 15 लाख चुका दिए हैं। 2019 में उनके एक जानकार ने इसी बैंक से 1.40 करोड़ का ऋण लिया था। किस्त न चुकाने पर उसका ऋण ब्याज मिलाकर 1.45 करोड़ हो गया। उनके पास जो रिकवरी नोटिस आया है, उसमें उनका अकेले का ऋण 1.90 करोड़ बताया गया है। उनके 45 लाख में उसके 1.45 करोड़ भी जोड़ दिए गए हैं। वह वैशाली का रहने वाला है। आरोप है कि उसकी बैंक अफसरों के साथ सांठगांठ है। इसी के जरिए यह पूरा खेल हुआ है।
जांच में सामने आया खेल
विकास के दोस्त अजय ने बताया कि बैंक का वसूली नोटिस आने पर प्रशासन से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने जांच की। इसमें साफ हो गया कि दूसरे के ऋण को फर्जी दस्तावेज तैयार कर विकास के ऋण के साथ जोड़ा गया है। इंदिरापुरम के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जालसाजी, धोखाधड़ी और विश्वास तोड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें 2019 में तैनात रहे बैंक अफसर आरोपी बताए गए हैं। उनका नाम जांच में खोला जाएगा।

आरोपियों से होगी पूछताछ
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद नोबल को-ऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़कर जल्द पूछताछ की जाएगी।IMG_20220801_061609.jpg

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏