नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

उमरिया - नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से रश्मि त्रिभुवन सिंह 13 मत मिले और भाजपा की अर्चना सिंह को 11 मत मिले। जिसमें अध्यक्ष पद पर 1 पंचवर्षीय बाद फिर से कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर काबिज हुई। गौरतलब है कि कांग्रेस के 14 पार्षद जीते थे लेकिन किसी ने क्रॉस वोटिंग कर दिया जिसके चलते कांग्रेस को 1 वोट कम मिला, नहीं तो 14 वोट मिलते। वहीं उमरिया नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अमृत लाल यादव रहे और भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह रहीं। उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को पूरे 14 मत मिले और कांग्रेस से प्रत्याशी अमृत लाल यादव ने अपनी जीत दर्ज करा कर उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया, फिर भी कांग्रेस की इस जीत ने बड़ा प्रश्न पीछे छोड़ दिया है कि आखिर वह कौन था जो क्रॉस वोटिंग किया।Screenshot_2022-08-11-11-02-04-93_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg