भाजपा में इस्तीफे की झड़ी

उमरिया नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर मचे बवाल के बीच लगातार एक के बाद एक भाजपा के नेता और संगठन से जुड़े पदाधिकारी भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं, अभी हाल ही में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बारी ने लिखित इस्तीफा दे दिया है और निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बनकर नामंकन दाखिल किया है॥ सोशल मीडिया में भी भाजपा के पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं॥ सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए युवा मोर्चा के नगर महामंत्री प्रदीप सेन ने अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि मै अपने जिलाध्यक्ष अमित सिंह और मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बारी का अपमान नही सहन कर सकता हूं, इसलिए मै अपने पद से इस्तीफा देता हूं॥ चुनाव के ऐन वक्त में उपजे इस विवाद के बाद कितनों का इस्तीफा होगा यह तो वक्त ही बतायेगा मगर चुनाव के इस कठिन समय में भाजपा की झोली लगातार खाली हो रही है॥ वहीं इस बात से भी इनकार नही किया जा सकता कि जिन भाजपाईयों को टिकट नही मिली वह भी अपना नामांकन भर चुके हैं, जिसके बाद भाजपा की चुनावी राह आसान नही मानी जा रही है॥IMG-20220617-WA0005.jpg

Sort:  

Good coverage

👍

लाईक, कामेंट, अपनी मंजिल तक पहुंचने की सीढ़ी.