चंदिया में निर्दलीय तो नौरोजाबाद में भाजपा के बने अध्यक्ष

उमरिया - नगर परिषद चंदिया मे वार्ड नम्बर 7 से निर्दलीय पार्षद ने कियाअध्यक्ष पद पर कब्ज़ा पुरषोत्तम कोल कंजा बने अध्यक्ष। उपाध्यक्ष भाजपा से निर्विरोध अनुपम चतुर्वेदी अन्नू बने। नगर परिषद चंदिया में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मंजू कोल और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी गुलाब कोल को पटखनी देकर निर्दलीय पुरुषोत्तम कोल कंजा ने बाजी मारा।
इसी तरह नगर परिषद नौरोजाबाद में भाजपा की श्रीमती कुशल सिंह को निर्दलीय के सहयोग से 8 मत मिले और कांग्रेस के सती लाल बैगा को 7 मत मिले जिसमे भाजपा की श्रीमती कुशल सिंह नगर परिषद अध्यक्ष पर निर्वाचित घोषित हुईं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय नईम बेग 8 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
अब 10 अगस्त को नगर पालिका उमरिया और नगर परिषद मानपुर के अध्यक्ष का चयन होना है।Screenshot_2022-08-08-23-37-01-87_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpgScreenshot_2022-08-08-23-36-37-83_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg