बांदा: घर में सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दबंगों ने वीडियो बनाकर धमकाया

in #banda2 years ago

victim_1647946473.jpeg
यूपी के बांदा जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बांदा जिले के मटौंध में घर में पिता के साथ सो रही 13 वर्षीय किशोरी के साथ दो दबंगों ने दुष्कर्म किया। निर्वस्त्र वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। 24 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना पहली मई की है। मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शादी में मायके गई थी।
घर में उसका मानसिक रूप से कमजोर पति और उसकी 13 वर्षीय पुत्री थी। एक मई की रात को गांव के दो दबंग दीवार फांदकर घर में घुस आए। पिता के साथ कमरे में सो रही पुत्री के हाथ और पैर बांधकर कपड़े दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो वह इसे वायरल कर देंगे।

Sort:  

बेहद शर्मनाक. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए