पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर महिला आरक्षी ने किया आत्महत्या

in #balrampur2 years ago

पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर महिला आरक्षी ने किया आत्महत्या
1e6ce0f7137f586e3772bf15ff64b63f.jpg

मृतका के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मुकदमा पंजीकृत

बलरामपुर जनपद के अंतर्गत उतरौला तहसील क्षेत्र के गैड़ास बुजुर्ग थाने में तैनात महिला आरक्षी कोकिला यादव उम्र लगभग 25वर्ष ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मृतका अपने आरक्षी पति के प्रेम प्रसंग से तंग थी। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है।
जिसमें मृतका महिला आरक्षी ने कहा है कि उसका पति विजय कुमार यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ में आरक्षी के पद पर तैनात है। नवंबर 2021 में दोनों की शादी हुई थी। मृतका सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उसका पति किसी अन्य महिला से प्रेम करता है। इस बात का विरोध मृतका महिला आरक्षी करती थी।बिगत दिनों मृतका का पति गैड़ास बुजुर्ग आया था। दोनों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी और वह वापस चला गया। पति के प्रेम प्रसंग से तंग आकर मृतका महिला आरक्षी ने आत्महत्या कर ली।
वहीं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले में मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है