बलरामपुर उत्तर प्रदेश

in #balrampur2 years ago

पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बड़े धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व

IMG-20221005-WA0148.jpg

बलरामपुर-: जनपद के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज बलरामपुर में दशहरा (विजयादशमी) का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वही इस विजयादशमी के पर्व पर विद्यालय के तमाम छात्र छात्राओं ने भाग लिया और धूमधाम से विजयादशमी का पर्व मनाया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने छात्र छात्राओं को बताया कि दशहरा (विजयादशमी व आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है और मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। वहीं छात्रों को अवगत कराते हुए कहा कि यह विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दशमी को ‘विजयादशमी‘ के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग शस्त्र पूजा करते है और नया कार्य प्रारम्भ करते है जैसे-अक्षर लेखन का आरम्भ, नया उद्योग आरम्भ, बीज बोना आदि) ऐसा लोगों की मान्यता है कि इस दिन जो कार्य आरम्भ किया जाता है उसमें विजय मिलती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन स्थान-स्थान पर मेले लगते है।
IMG-20221005-WA0152.jpg
रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान श्री राम की विजय के रूप में मनाया जाता है अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनो ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है। दशहरा हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों-काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अंहकार, आलस्य, िंहंसा, और चोरी के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है। वही दशहरा (विजयादशमी) पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय में श्री रामचरित मानस के सभी काण्डों के आधार पर संक्षिप्त नाटक प्रस्तुत हुआ जिसमें राम वन गमन, सीता हरण, जटायु उद्धार, हनुमान एवं सुग्रीव की मित्रता आदि से लेकर रावण दहन तक का मंचन हुआ। जिसमें तमाम छात्र छात्राएं आशिता (राम), आराध्या (सीता) श्रृष्टि (लक्ष्मण), आस्था तिवारी (हनुमान), दिव्यांसी (जटायु), सुभिक्षा (रावण साधु के वेश मे), सिमर (रावण के रूप में), नाव्या (महाराज दशरथ), नित्या एवं समृद्धि (राज नर्तकी) के रूप में बहुत मनमोहक एवं सुन्दर ढंग से अभिनय प्रस्तुत किया । वहीं विद्यालय प्रबंधक निदेशक डॉ एम पी तिवारी ने छात्रों को बताया कि दशहरा पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। दशहरा एक धार्मिक और पारंपरिक उत्सव है जिस हर बच्चों को जानना चाहिए। विजयदशमी बहुत ही शुभ और एतिहासिक पर्व है। सभी लोगों को अपने अंदर के रावण को मार कर उस पर विजय प्राप्त कर हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाना चाहिए। जिस प्रकार एक अंधकार का नाश करने के लिए एक दीपक ही काफी होता है वैसे ही अपने अंदर के रावण का नाश करने के लिए एक सोच ही काफी है। वहीं इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), उर्वशी शुक्ला, प्रियेंका शुक्ला, नीलम श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, पूनम चौहान, किरन मिश्रा, दिव्या पाण्डेय तथा समस्त अध्यापक/अध्यापिकाए व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।IMG-20221005-WA0004.jpg