नटवरनगर के शासकीय उद्यान का कलेक्टर ने किया अवलोकन

in #balrampur2 years ago

IMG-20220528-WA0206.jpgबलरामपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराजुद्दीन कुरैशी एवं कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने विकासखण्ड कुसमी नटवरनगर के शासकीय उद्यान का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने उद्यान में लगाये गए पौधे, उनकी संख्या तथा उत्पादित फलों की बिक्री के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री कुमार ने नाशपाती क्षेत्र का विस्तार एवं पौधों की संख्या बढ़ाने के निर्देश सहायक संचालक उद्यान को दिए। उन्होंने उद्यान में लगाये गए फलदार वृक्षों की जानकारी लेते हुए मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। उद्यान अधीक्षक ने बताया कि फलों की बिक्री प्रक्रिया नीलामी के माध्यम से की जाती है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने नटवरनगर उद्यान मेंIMG-20220528-WA0207.jpg

पिकनीक स्थल के रूप में विकसित कर स्व सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ने के लिये कहा। जिससे महिला समूहों हेतु स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। कलेक्टर ने उद्यान में सिंचाई हेतु जल आपूर्ति के लिए नटवरनगर के समीप बारहमासी करीलकूचा नाला के पानी रोकने स्टॉप डेम निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।