विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्मदिवस पर दी श्रद्धाजंलि

in #balram2 years ago

IMG-20220927-WA0175.jpg

एकल विद्यालय अभियान के प्रणेता स्वर्गीय अशोक सिंघल जी के जन्मदिन पर लोगों को स्मृति चिन्ह देते रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर

IMG-20220927-WA0174.jpg

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्मदिवस पर दी श्रद्धाजंलि
IMG-20220927-WA0173.jpg

एकल विद्यालय अभियान भगवतीगंज कार्यालय पर स्वर्गीय अशोक सिंघल जी के जन्मदिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि लोगों ने दी

जनपद बलरामपुर में एकल विद्यालय अभियान व विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जयंती पर भगवतीगंज एकल विद्यालय अभियान कार्यालय पर प्रमोद चौधरी के अध्यक्षता में जयंती मनाई गई इस मौके पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति बलरामपुर ने कहा कि एकल अभियान के प्रणेता स्वर्गीय अशोक सिंघल जी ने ही कहा था 100000 गांव में एकल विद्यालय होना चाहिए और आने वाले समय में यह ब्रह्मास्त्र साबित होगा जो प्रतीत होता दिख रहा है आज 107000 गांव में एकल विद्यालय कार्यरत है अशोक सिंघल जी का जन्म 27 सितंबर 1926 को हुआ था और उन्होंने संपूर्ण जीवन में संघ की कार्य पद्धति को अपनाते हुए संपूर्ण देश में हिंदूत्व व परिषद के लिए संघर्ष किया था राम मंदिर आंदोलन के लिए मुख्य सूत्रधार अशोक सिंघल जी हमारे बीच तो नही है मगर उनके आदर्श हमारे साथ है और उनका सपना पूरा हुआ 17 नवंबर 2015 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी जिसमें एकल विद्यालय अभियान के संरक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि अशोक सिंघल जी अपने जीवन में इन दोनों का विशेष प्रभाव मानते थे 1975 के आपातकाल के दौरान वे इंदिरा गांधी की तानाशाही के विरुद्ध हुए संघर्ष में लोगों को जुटाते रहे 1977 में वे दिल्ली प्रांत वर्तमान दिल्ली व हरियाणा के प्रान्त प्रचारक बने 1981 में डा.कर्णसिंह के नेतृत्व में दिल्ली में विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ पर उसके पीछे शक्ति अशोक सिंघल जी और संघ की थी उसके बाद उन्हें विश्व हिन्दू परिषद’की जिम्मेदारी दे दी गयी एकात्मता रथ यात्रा,संस्कृति रक्षा निधि,रामजानकी रथयात्रा रामशिला पूजन रामज्योति आदि कार्यक्रमों से परिषद का नाम सर्वत्र फैल गया अब परिषद के काम में बजरंग दल परावर्तन गाय,गंगा सेवा,संस्कृत,एकल विद्यालय आदि कई सामाजिक संस्था से जुड़े हुए थे वे प्रतिदिन परिषद कार्यालय में लगने वाली शाखा में आते थे अंतिम दिनों में भी उनकी स्मृति बहुत अच्छी थी वे आशावादी दृष्टिकोण से सदा काम को आगे बढ़ाने की बात करते रहते थे जिसमें स्वर्गीय अशोक सिंघल जी के जयंती पर रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति बलरामपुर ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी प्रमोद चौधरी,भाजपा पूर्व जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, सभासद सुभाष पाठक,रेशम सिंह,सविता सिंह,श्रीमती झूमा सिंह,आदि लोगों को अशोक सिंघल जी का स्मृति चिन्ह घर घर जाकर लोगों को भेट किया इस मौके पर मीरा सिंह,गुड़िया गुप्ता, कंचन गुप्ता,सुधा त्रिपाठी,सीमा सिंह,निधि सिंह व डॉ आकाश गुप्ता,उदयन मिश्रा,रवि सिंह मनीष श्रीवास्तव,व मध्य उत्तर प्रदेश संभाग के संभाग अभियान प्रमुख ओम प्रकाश,भाग कार्यालय प्रमुख संतोष कुमार अंचल अभियान प्रमुख राकेश कुमार यादव,अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख जसवंत यादव एवं कार्यालय प्रमुख स्वामी दयाल आदि लोंगो ने स्वर्गीय अशोक सिंघल जी के उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।