रेल यात्रियों को भाजपा कार्यकर्ताओ ने शीतल जल पिलाया

in #balotra2 years ago

बालोतरा- IMG-20220526-WA0016.jpgभारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालोतरा द्वारा रेलवे यात्रियों को शीतल जल पिलाया गया। भाजपा नगर मंडल महामंत्री कमलेश ढेलरिया ने बताया कि सेवा ही संगठन के तहत भाजपा द्वारा समय-समय पर सेवा के विभिन्न कार्य किए जाते हैं । आगामी पखवाड़े में केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल 8 वर्ष पूरे होने पर 8 वर्ष बेमिसाल के तहत विभिन्न तरह के सेवा कार्य संगठन द्वारा किए जाएंगे।आज बालोतरा रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे में यात्रा कर रहे यात्रियों को शीतल पेय जल सेवा कर उनके गर्मी में हो रही परेशानी को दूर करने का प्रयास किया गया। रेलवे यात्रियों ने भाजपा के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता वास्तव में सेवा के अनुकरणीय कार्य करते रहते हैं। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा वरिष्ठ नेता झुमरलाल सार्जेंट भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत भाजपा एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारायण जीनगर भाजपा एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष गौतम जीनगर भाजपा युवा नेता हितेश पटेल भाजयुमो जिला मंत्री दिनेश सुंदेशा सुमित रामावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।