अपनी पहचान" विषय पर प्रथम संगोष्ठी

in #balotra2 years ago

बालोतरा;युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि श्री मोहजीत कुमार जी ठाणा 3 के सानिध्य में बालोतरा में महिला मंडल की प्रथम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया महिला मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि इस संगोष्ठी का विषय मुनि श्री के द्वारा रखा गया था "अपनी पहचान"। मुनि श्री भव्य कुमार जी स्वामी ने अपनी पहचान के ऊपर बहुत ही सुंदर गीतिका का संगान किया। मुनि श्री जयस कुमार जी स्वामी ने महिलाओं को प्रेरणा देते हुए मुख्य तीन बातों पर विशेष बल दिया पहला व्यक्तिगत साधना दूसरा गण का विकास तीसरा सार्वजनिक कल्याण ।मुनि श्री मोहजीत कुमार जी स्वामी ने भी विशेष प्रेरणा पाथेय महिलामंडल की बहनों को प्रदान किया ।मुनि श्री ने फरमाते हुए कहा कि महिलाएं सबसे पहले अपने अस्तित्व को पहचाने कि हम कौन हैं हमारी श्रद्धा देव गुरु धर्म के प्रति अटूट रहे। अवसर को पहचाना सीखें ।हम हमेशा दूसरों को धन्यवाद देते हैं किंतु खुद को भी धन्यवाद देना सीखे महिलाओं को तत्वज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान का होना भी बहुत जरूरी है तभी उनका संपूर्ण विकास हो सकता है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़े और स्वयं अपना अध्यात्मिक विकास भी करें। इस संगोष्ठी में अ भातेमम सदस्य व मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा उपाध्यक्ष चंद्रा बालङ,रानी बाफना, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, सह मंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालङ ,प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल पूर्व परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल व पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग 60 बहिने उपस्थित थी। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा ने किया व संचालन मंत्री संगीता बोथरा ने किया।