हर घर तिरंगा

in #ballia2 years ago

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में रिजर्व पुलिस लाईन सहित समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस के जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर किया गया तिरंगा रूट मार्चIMG-20220812-WA0044.jpg

समस्त राजपत्रित अधिकारीगण सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित

देश भक्ति से ओत-प्रोत हुआ वातावरण
IMG-20220812-WA0045.jpg
आमजन में देश प्रेम की भावना किया गया जागृत

बलिया पुलिस बैंड पार्टी व पुलिस के जवानों द्वारा बलिया शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर बजाया गया राष्ट्रीय धुनIMG-20220812-WA0050.jpg

हमारे भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे "आजादी का अमृत महोत्सव" के उपलक्ष्य में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 12.08.2022 को लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व राष्ट्र के हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन सहित समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त राजपत्रित अधिकारीगण सहित भारी संख्या में पुलिस के जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर सार्वजनिक मार्गों भीड़भाड़ वाले स्थानों बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। IMG-20220812-WA0048.jpgजवानों द्वारा किए जा रहे रूट मार्च के दौरान बज रहे देशभक्ति गीतों से सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम में ओत प्रोत हो गया। पुलिस बैंड पार्टी द्वारा बलिया शहर के बस स्टैण्ड, चित्तू पाण्डेय चौराहा , रेलवे स्टेशन होते हुए शहर के अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय धुन बजाकर लोगों में देश प्रेम की भावना का जागरण किया गया ।