पत्नी नहीं बर्दाश्त कर सकी पति का मौत

in #ballia2 years ago

बलिया । पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और 8 घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। घटना मनियर थाना क्षेत्र के कस्बे के उत्तर टोला का है ।दोनों की अर्थी एक साथ सजाई गई और चिता को आग दे दिया । पति पत्नी की मौत की खबर मिलते ही मनियर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।IMG-20220720-WA0010.jpg
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदर्श नगर पंचायत मनियर के उत्तर टोला निवासी आनंद सिंह 50 वर्ष पुत्र रामबली सिंह की तबीयत करीब दस दिन पूर्व खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां से सुधार नहीं हुआ तो परिजन फातिमा अस्पताल मऊ लेकर चले गए। वहां भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें हरियाणा के गुरूग्राम स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराये। जहां मंगलवार को करीब 1 बजे दिन में उनकी मौत हो गई। IMG-20220720-WA0015.jpg
परिजनों के मुताबिक पति के साथ गई पत्नी सरस्वती देवी 48 वर्ष ने पति की मौत के सदमे में आ गयी और उसको दिल का दौरा पड़ गया। पति के मौत के 8 घंटे बाद पत्नी ने भी उसी अस्पताल में दम तोड़ दी। दोनों को एक ही चिता पर सजा कर मुखाग्नि दी गयी।
पति पत्नी की मौत की खबर जैसे ही पैतृक गांव मनियर पहुंँची मनियर में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर मिलते ही सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। मृतक के दो पुत्र चतुर्भुज नारायण28वर्ष व आदित्य नारायण22वर्ष तथा एक पुत्री विशाखा सिंह20वर्ष की हैं। आनंद सिंह एवं उनकी पत्नी की मौत से पिता रामबली सिंह एवं उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है उनके दोनों लड़के चतुर्भुज नारायण एवं आदित्य नारायण दिल्ली में ही दाह संस्कार करके घर वापस लौट रहे हैं।