बलिया के करातेबाजों ने मनवाया लोहा

in #ballia2 years ago

बलिया के करातेबाजों ने मनवाया लोहा
IMG-20221114-WA0018.jpg
बलिया। लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता दिनांक 12 व 13 नवंबर को आयोजित किया गया था। जिसमें बलिया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण तथा 5 कांस्य पदक पर कब्जा जमाते हुए जिले का नाम रोशन किया। ट्रेन से जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद जनपदवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
जिन विजेता खिलाड़ियों के नाम अपने नाम का डंका बजाय है। उसमें रिद्धि सिंह राजपुर 8 वर्ष +35 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, आयुष सिंह 13 वर्ष -55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा अनुराग कुमार 13 वर्ष +55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वही रिदित सिंह राजपुर 9 वर्ष +35 किलोग्राम भार वर्ग कास्य पदक लकी यादव 9 वर्ष -25 किलोग्राम कास्य पदक, अनूप कुमार 11 वर्ष -40 किलोग्राम, आलोक राज त्यागी 11 वर्ष -40 किलोग्राम और आयुष सिंह 12 वर्ष -40 किलोग्राम बलिया कराते संघ के सचिव व कोच सुमित झा के देख रेख में यह टीम गई हुई थी। लखनऊ से खेल कर वापस अपने जनपद आने पर अभिभावक राधा मोहन सिंह, रवि सिंह, अमरेश बहादुर, बृजेश जी, विपुल सोनू इत्यादि द्वारा बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया।