लघु नाटक, गीत, भाषण व नृत्य से बच्चों ने दर्शकों का मनमोहा

in #ballia2 years ago

लघु नाटक, गीत, भाषण व नृत्य से बच्चों ने दर्शकों का मनमोहा
IMG-20221114-WA0037.jpg
बलिया। शिक्षा क्षेत्र के रेकुआ स्थित आरआर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को बच्चो द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक राम प्रताप सिंह ने चाचा नेहरू के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया।
IMG-20221114-WA0034.jpg
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबन्धक ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना भी बहुत जरूरी है। यह बच्चों के उत्तरोत्तर विकास में काफी सहायक है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई लघु नाटिका, गीत, भाषण व नृत्य आयोजन लिए बधाई दी। बच्चो ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने हुनर का लोहा मनवा दिया। IMG-20221114-WA0036.jpgजिसको उपस्थित अभिभावकों ने भी सराहा। वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य संतोष यादव, शिक्षक नवीन कुमार सिंह, संजय चौरसिया,विकास यादव, सोनू पांडेय ने बाल दिवस व पं जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और बच्चो को पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलने के प्रेरित किया। अरविंद सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, आनंद शर्मा, संजीव तिवारी, पायल श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक, अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन संतोष चौहान व आभार व्यक्त किसान विद्यापीठ की प्रधानाध्यापिका रचना सिंह ने किया।IMG-20221114-WA0033.jpg