श्रीरामपुर ढाले के पास अनियंत्रित कार ने टेंपो व ई- रिक्शा में मारी टक्कर, चार जख्मी

in #ballia2 years ago

श्रीरामपुर ढाले के पास अनियंत्रित कार ने टेंपो व ई- रिक्शा में मारी टक्कर, चार जख्मी
IMG-20221117-WA0006.jpg
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर ढाले के समीप गुरुवार की देर शाम बैरिया से बलिया की ओर जा रही अनियंत्रित कार ई-रिक्शा तथा टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में सवार आधे दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।IMG-20221117-WA0004.jpg जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। टक्कर इतना जोरदार था कि ई- रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। घायल होने वालों में अक्षय कुमार सिंह 56 तथा उनकी पत्नी राजमणि देवी 50 निवासी परसिया थाना हल्दी तथा विश्वनाथ सिंह 52 व उनकी पत्नी अंजू देवी 46 निवासी परसिया थाना हल्दी गंभीर रूप से घायल हो गई। इन चारो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।उधर कार चालक उदयपुर ढाले पर कार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को पकड़कर थाने ले आई।IMG-20221117-WA0007.jpg