महिला प्रधान से मारपीट का वीडियो वायरल, चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

in #ballia2 years ago

महिला प्रधान से मारपीट का वीडियो वायरल, चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
IMG_20221110_172712.jpg
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के अराजीमाफी सागरपाली गांव में बुधवार को महिला ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में फेफना पुलिस ने महिला प्रधान के तहरीर पर चारों लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

बता दे कि फेफना थाना क्षेत्र के अराजी माफी सागरपाली की प्रधान कलावती देवी पत्नी बसंत साहू के घर में घुसकर तीन महिलाएं बाल पकड़ कर तथा डंडे से पिटाई कर रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। इस मामले में सीओ सदर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि अराजी माफी के महिला प्रधान, के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही है। इसकी जानकारी होने पर तत्काल चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जबकि एक फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।