अभामवैस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आसाम बीजेपी के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत

in #ballia2 years ago

IMG-20220905-WA0036.jpgIMG-20220905-WA0057.jpg
बलियाः अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और असम बीजेपी के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. विजय गुप्त और राष्ट्रीय महामंत्री प्रफुल्ल गुप्ता का काफिला सोमवार को बेल्थरारोड के उभांव मोड़ पर पहुंचा। जहां प्रदेश अध्यक्ष और बेल्थरारोड नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने भव्य स्वागत किया। ढोल तासा के शोर के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने फूल मालाओं से पदाधिकारी द्वय को लाद दिया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के बेल्थरारोड स्थित आवास पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का काफिला पहुंचा। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजय गुप्ता ने देशभर में वैश्य समाज के मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया और बताया कि देश के 20 प्रांतों में हमारा संगठन पूरी तरह से संगठित हो गया है।IMG-20220905-WA0054.jpg इस दौरान डा. रमाशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, सतीश गुप्ता, विजय मद्धेशिया, मोहन मद्धेशिया, डा. श्रीराम गुप्ता, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार पप्पू, राममनोहर गांधी, दीपक गुप्ता, संजय गुप्ता, आनंद आर्य, बबलू गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।IMG-20220905-WA0058.jpgIMG-20220905-WA0033.jpg