घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव का क्रम जारी

in #ballia2 years ago

IMG-20220114-WA0011.jpgबिल्थरारोड (बलिया): बीते एक पखवारे से घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। नदी का पानी लाल निशान से 83 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है।नदी के जलस्तर में लगातार दो दिनों से बढ़ाव जारी है।बाढ़ को लेकर तटवर्ती दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की नीद अभी से हराम हो गयी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की दोपहर 12 बजे जलस्तर 63.180 मीटर दर्ज किया गया, जबकि लाल निशान 64.010 मीटर है।नदी लाल निशान से 83 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में बढ़ाव होने की संभावना जताई है। ऐसे में बाढ़ की संभावना बढ़ गयी है। जलस्तर में बढ़ाव के साथ तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेजी से हो रही है।कटान से चैनपुर गुलौरा क्षेत्र में अभी तक सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो चुकी है।किसान परेशान हाल है। नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर लोग आशंकित हैं।

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏🙏