दो साल बाद गुंजा बोले प्यारे जय बजरंगी का उद्घोष

in #ballia2 years ago

IMG-20220906-WA0053.jpgबलियाः बेल्थरारोड नगर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा पूजनोत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन के बाद नगर में पवनसुत हनुमान के विशाल प्रतिमा की शोभायात्रा निकली तो झंडा पताका, ढोल तासा और डीजे की गुंज में पूरा नगर बोले प्यारे जय बजरंगी के उद्घोष से गुंज उठा। हालांकि इस बीच दोपहर हुई हल्की बारिश के बावजूद आस्था की भीड़ टस से मस नहीं हुई। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, छट्ठू राम, शिव कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, सुनील साहनी, अमित जायसवाल, राममनोहर गांधी, आलोक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।IMG-20220906-WA0051.jpg