दो स्कार्पियो के साथ हथियारबंद दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर और ट्राली बरामद

in #ballia2 years ago

दो स्कार्पियो के साथ हथियारबंद दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर और ट्राली बरामद

IMG-20220730-WA0009.jpg

बलिया। बैरिया पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घण्टे के अन्दर ही सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी ट्रैक्टर व ट्राली भी बरामद किया है। घटना में संलिप्त दो अभियुक्त फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही है।

IMG-20220730-WA0010.jpg

बैरिया थाना क्षेत्र के लीलाछपरा निवासी सुशील कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल जी साहू ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी हो गयी है। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में बैरिया पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते पवन यादव पुत्र रामजी राय (निवासी सेमरिया थाना रिविलगंज, सारण बिहार) व राजवीर उर्फ साम्भा पुत्र जयमंगल साह (निवासी फतेहपुर सरैया थाना मांझी, सारण बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अदद स्कार्पियो व चोरी गई ट्रैक्टर मय ट्राली को बरामद किया गया।
गिरफ्तार राजवीर उर्फ साम्भा के कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। वहीं, मामले में वांछित विकास यादव पुत्र लालबाबू यादव (निवासी गोरिया छपरा थाना रिबिलगंज, सारण बिहार) व बिहारी यादव पुत्र राजा राय (निवासी सेमरिया थाना रिविलगंज, सारण बिहार) की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। अनावरण करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, कां. अशोक कुमार यादव, बृजेश सिंह व कुलदीप साहू शामिल रहे।

बरामदगी

एक ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी की यूपी 60 एएन 3335 (स्वराज कम्पनी), एक स्कार्पियो सिल्वर रंग (घटना में प्रयुक्त/संदिग्ध), एक स्कार्पियो लाल रंग (घटना में प्रयुक्त/संदिग्ध) बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं. MA1TA2BSC52F72894, एक तमन्चा व जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज बरामद किया गया।

Sort:  

Good news Please visit my channel 😊❤️