19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस पर जेल का दरवाजा खोलेंगे सीएम योगी
19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस पर जेल का दरवाजा खोलेंगे सीएम योगी
बलिया के ऐतिहासिक बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी का आगमन 19 अगस्त को होने जा रहा है।
देश की आजादी में बलिया का इतिहास खासा मायने रखता है 1947 में जहां पूरे देश को आजादी मिली वही बलिया के क्रांतिकारियों ने 19 अगस्त 1942 में बलिया को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद करा लिया। बलिया के इसी गौरवपूर्ण इतिहास को यादगार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस पर पहुंच रहे है। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बताया कि 19 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी बलिया आएंगे और परम्परा के अनुसार बलिया जिलाकरागर का दरवाजा खोलेंगे साथ ही बलिया की आम जनता को सम्बोधित करते हुए स्वंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के परिवार को सम्मानित करेंगे।