अमृत महोत्सव यादगार बनाने के लिए युवाओ में टैटू, ज्वेलरी तिरंगा प्ररिधानों की मैचिंग डिमांड बढी

in #ballia2 years ago

Screenshot_20220813-123228_Amar Ujala.jpgअमृत महोत्सव यादगार बनाने के लिए युवाओ में टैटू, ज्वेलरी तिरंगा प्ररिधानों की मैचिंग डिमांड बढी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में देशभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। देश की आजादी के दिन को खास अंदाज में मनाने के लिए लोग तिरंगा कपड़ा खरीद रहे हैं। वहीं, अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए युवा तिरंगे का टैटू बनवा रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस को दो दिन बचे हैं। पूरा शहरी व ग्रामीण इलाके देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बाजार में खरीदारी भी जोरों पर चल रही है। हेयरबैंड से लेकर टोपियां भी तिरंगे में आ गई हैं। तिरंगे की बिक्री भी बढ़ गई है। छात्र-छात्राएं ही नहीं युवक, युवतियां व महिलाएं भी आजादी का जश्न मनाने के लिए झंडे के साथ तिरंगा टोपी, हेयरबैंड, रिस्टबैंड सहित अन्य चीजें खरीद रही हैं।

तिरंगे रंग की ज्वेलरी की डिमांड
ज्वेलरी दुकान के संचालक दुकान के संचालक प्रमोद ने बताया कि तिरंगे परिधान के साथ मैचिंग एसेसरीज के लिए महिलाएं व युवतियां ज्वेलरी खरीद रही हैं। बाजार में हरे, सफेद व केसरिया रंग के मोती ओर स्टोन के झुमके, ब्रेसलेट, रिंग की खूब बिक्री हो रही है।

तिरंगा टैटू का भी क्रेज
देश की आन बान शान तिरंगा अब युवाओं के हाथ, गर्दन और बाजू पर भी दिखेगा। अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए युवा तिरंगे का टैटू बनवा रहे हैं। पुरुषों के साथ ही महिलाओं में भी इसका क्रेज है। टैटू के कई दुकान संचालकों ने बताया कि रोज तीन से चार लोग तिरंगे झंडे का टैटू बनवा रहे हैं
तिरंगा परिधान के साथ मैचिंग एसेसरीज बाजारों में धूम मचा रही हैं। देश की आजादी के दिन को खास अंदाज में मनाने के लिए लोग तिरंगा कपड़ा खरीद रहे हैं। ज्यादातर शहर की महिलाएं सफेद कुर्ती के साथ केसरिया दुपट्टा और हरे रंग का प्लाजो व सलवार खरीद रही हैं। तिरंगे वाली साड़ी की भी खूब मांग है।

Sort:  

Please follow me and like my post