नगर पालिका अध्यक्ष की दमदार दावेदारी की राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा

in #ballia2 years ago

बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद के दावेदार की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच अपनी दावेदारी को जमीन पर उतारने के लिए भाजपा के प्रबल दावेदार जयप्रकाश जायसवाल बबलू मंगलवार को जोरदार तरीके से अपने को प्रस्तुत किया है। नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद की दमदार दावेदारी की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।

उन्होंने नगर में मंगलवार को जोरदार तरीके से आमजन के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने नगर थी सड़कों पर पदयात्रा निकालकर शहर को सुंदर बनाने का दावा प्रस्तुत किया है। भाजपा नेता जयप्रकाश जयसवाल बबलू ने कहा कि अब नगर पालिका का धन सिर्फ अपनी झोली भरने के लिए नहीं बल्कि काम करने का समय आ चुका है। वास्तव में अब नगर को विकास की जरुरत है। जो शहर के हर क्षेत्र में किया जाएगा।IMG-20221020-WA0019.jpg