नाई महासभा नगरा इकाई के अध्यक्ष बने रामु ठाकुर

in #ballia2 years ago

नगरा/ बलिया - राष्ट्रीय नाई महासभा ब्लॉक नगरा की बैठक पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगरा ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। साथ ही संगठन के मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।
नाई महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से रामू ठाकुर अध्यक्ष, अक्षय लाल ठाकुर उपाध्यक्ष, संजय ठाकुर महामंत्री, लाल जी प्रसाद उपमंत्री, संतोष कुमार ठाकुर कोषाध्यक्ष, उत्तम ठाकुर संगठन मंत्री व अजित कुमार सूचना मंत्री चुने गए। जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी ने चुने गए सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए एकता जरूरी है। जब तक नाई समाज एकजुट नहीं होगा, उसको उसका हक नहीं मिलेगा। कहे कि नाई समाज के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण शिक्षा से दूर होना भी है। नाई समाज को अपने बच्चो को शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए। अध्यक्षता राधा किशुन ठाकुर व संचालन बब्बन ठाकुर ने किया।IMG-20220814-WA0022.jpg