घाघरा उजाड़ रही आशियाना , कई गॉवो पर संकट

in #ballia2 years ago

बलिया -सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही एकबार फिर गोपालनगर टाड़ी के निकट कटान तेज हो गया है।प्रतिदिन लगभग 50 फिट उपजाऊ भूमि नदी में समा रही है।सरयू नदी के कटान के निरंतरता के कारण बस्ती के काफी करीब पहुच जाने के कारण एक दर्जन से अधिक लोग अपना आशियाना उजाड़ने लगे है।यही स्थिति रही तो इस साल सरयू नदी के कटान से सुरेमनपुर दियरांचल के इस गांव को काफी नुकसान पहुचने की आशंका है।
बता दें कि तुर्तीपार में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यहां भी नदी में पानी लबालब हो गया है।तेज पुरवईया हवा के झोंकों से मंगलवार को कटान तेज हो गया है।नदी का रुख देखते हुए मैनेजर यादव,धनजी यादव,मनजी यादव,बबन यादव,गेंदा यादव,रामनाथ यादव सहित दर्जनभर लोग अपना आशियाना उजाड़ने लगे है।इससे पहले भी दर्जनभर से अधिक लोग अपना आशियाना उजाड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए है।कटान की गति यही रही तो फुलेना यादव,दशरथ यादव,शिवजी यादव सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को अगले दो-तीन दिनों में अपना आशियाना उजाड़ना पड़ सकता है।क्योंकि सरयू नदी का कटान इन घरों की तरफ रुख कर चुकी है।इस बीच मौके पर दियरांचल में कही भी न तो बाढ़ चौकी बनाई गई है,नही बाढ़ राहत शिविर मौके पर राजस्वकर्मी या अन्य विभागों के कर्मचारी भी नही दिखाई दे रहे है।ऐसी स्थिति में यहां के लोग भगवान भरोसे है।जो लोग अपना आशियाना उजाड़ रहे है वह पुरानी रेलवेलाइन की तरफ जा रहे है,अथवा अपनी रिस्तेदारी में।इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नही है।हालांकि कटान पीड़ितों का हालचाल लेने के लिए ग्राम प्रधानप्रतिनिधि अर्जुन यादव पहुच हरसंभव मदद की कोशिश में लगे हुए है।उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा ने बताया कि
कटान पीड़ितों को तत्कालिक रहने के लिए गोपालनगर जूनियर हाईस्कूल में व्यवस्था किया गया है,लेकिन वहां अब तक कोई कटान पीड़ित नही गया है,कटान पीड़ितों को हरसंभव नियमानुसार मदद किया जाएगा।