बलिया में सौतेली मां ने दिखायी क्रूरता, किशोरी पर फेंकी खौलती चाय

in #ballia2 years ago (edited)

बलिया । बेल्थरारोड नगर के वार्ड नं 7 के धोबी मोहल्ला में एक सौतेली मां ने किशोरी ले साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया। उसने किशोरी के ऊपर खौलता गर्म चाय फेंक दिया। जिससे बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। इससे भी जी नहीं भरा तो उसने बच्ची को प्रताड़ित करते हुए घर में 3 दिनों तक नजरबंद रखा। यह घटना बीते बुधवार की है। शनिवार को बाप और सौतेली मां जब घर से कहीं बाहर चले गए तो पीड़ित किशोरी घर से बाहर निकल कर आसपास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित किशोरी के चाचा द्वारा मऊ ले जाकर उसका इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार की शाम डायल 112 और उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया।
बताया जा है कि धोबी मोहल्ला में कन्हैया धोबी ने पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी कर ली। पहली शादी से 12 वर्षीय पुत्री आंचल व एक पुत्र है। जिसे उसकी सौतेली मां हमेशा प्रताड़ित करती थी। बीते बुधवार को उसने आंचल के ऊपर गरम खौलता हुआ चाय फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना जानकारी के बाद मोहल्ले वासी आक्रोशित हो उठे। इसके बाद सौतेली मां और बाप घर छोड़कर कहीं फरार हो गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।IMG_20220716_234423.jpg