आशनाई के मामले में दो गांवों के बीच मारपीट में दर्जनों लोग घायल

in #ballia2 years ago

रिपोर्ट -अनमोल आनन्द

20211227_145001.jpgबलिया।नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव बाजार मे शुक्रवार की देर सायं आशनाई के चक्कर मे बच्चो के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।व रात साढ़े आठ बजे मारपीट शूरू हो गयी जिसमे दो गांवो के बीच तनाव की स्थिति बनी हूई है।घायलो का उपचार चल रहा है।
ताड़ीबड़ागांव बाजार मे शुक्रवार को पालचंद्रहा के दो युवको सतेन्द्र व सोने को ताड़ीबड़ागांव के युवको द्वारा शुक्रवार की सायं सात बजे पीट दिया गया जिसकी जानकारी जाकर युवको ने परिजनो को दी।जिस पर वाद विवाद होते होते शनिवार की रात मारपीट होने लगी दोनो तरफ से जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले जिसमे दोनो पक्षो से दस लोग घायल हो गये।घायलो मे एक पक्ष के 22 वर्षीय सोनू यादव,20 वर्षीय सत्येन्द्र यादव,24 वर्षीय पंकज यादव,31वर्षीय रामप्रकाश,55 वर्षीय अवधेश यादव तथा दुसरे पक्ष के मुकेश सिंह,लक्की सिंह,रोहन घायल हो गए घायलो मे अवधेश,कैलाश व पंकज को गंभीर हालत मे जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया गया।दोनो गांवो के बीच तनाव बना हूआ है।नगरा पुलिस को दोनो पक्षो ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस दोनो पक्षो के पांच लोगो को हिरासत मे लेकर कार्यवाई शूरू कर दी है।
नगरा थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि अराजकता करने वाले जेल जायेंगें।