अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों ने केंद्र एवम प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

in #ballia2 years ago

बलिया जनपद के रसड़ा।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रविवार को इंकलाबी मजदूर केंद्र के दर्जनों महिला एवम पुरूष मजदूरों ने मजदूरों की दमनकारी नीति के खिलाफ केंद्र एवम प्रदेश सरकार खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नगर के भगत सिंह तिराहे से मजदूर नेता दूधनाथ के नेतृत्व में मजदूरों का जुलूस मुंसफी तिराहा, स्टेशन रोड,प्यारेलाल चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए भगत सिंह तिराहा पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान मजदूरों ने पूंजीपतियों के इशारे पर मजदूरों का शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस मौके पर मुनीब, विध्यांचल, अर्जुन, सत्यनारायण, लालू तिवारी, शिवा, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में ब्राम्हाइन सत्ती मंदिर पर रेलवे ठेका मजदूर यूनियर आईएफटीयू सर्वहारा उप्र की बैठक सर्वदेव भगत की अध्यक्षता में हुई जिसमें सरकारों द्वारा मजदूरों के हक को रौंदें जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज कम वेतन पर मजदूरों से 12 से 14 घंटे काम लिया जा रहा है जो मजदूर विरोधी दास्ता का हाल बयां करने के लिए काफी है। इस मौके पर वकील, हरपाल, जवाहिर राम, मनोज सिंह, रणजीत, अमरेश, सुभाषचंद्र वर्मा, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।IMG-20220502-WA0004.jpgIMG-20220502-WA0003.jpg