नव निर्मित पंचायत भवन स्नान घर एव विद्यालय गेट का उद्घाटन किया गया।

in #ballia2 years ago (edited)

IMG_20220508_184233.jpgबलिया जनपद के रसड़ा बाहरी गांव सभा मे रविवार को नव निर्मित पंचायत भवन स्नान घर एवम विद्यालय गेट का उद्घाटन किया गया। पंचायत भवन स्नान घर का लोकार्पण अधिवक्ता इनल सिंह एवम कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण समाजसेवी जनेश्वर उपाध्याय विद्यालय गेट का उद्घाटन समाज सेवी रामजीवन प्रसाद गुप्ता ने बैदिक मंत्रो के बीच किया किया। ग्राम प्रधान अफताब अहमद उर्फ मंटू ने कहा की न्याय पंचायत में गांव के लोगो को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। अब किसी सभा वासियों को किसी काम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा ग्राम विकास अधिकारी सहित सभी कर्मचारिय उपस्थित रहेंगे।इस मौके पर अधिवक्ता विपिन चंद्र श्रीवास्तव, बब्बन सिंह, ऋषि देव प्रसाद गुप्ता , चंद्रशेखर सिंह, तेज बहादुर सिंह, कृष्णा गुप्ता, आसिफ अहमद, अनुष्का तिवारी, अरुन कुमार सिंह, रतन गुप्ता, इकबाल अहमद, मंजूर अंसारी, परशुराम भारती, गुड्डू बाबा, अश्वनी तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। आभार ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार यादव ने किया।IMG_20220508_184312.jpgIMG_20220508_184251.jpgIMG_20220508_184251.jpg