बाढ़ पीड़ितों ने राहत सामग्री के लिए सौंपा ज्ञापन

in #ballia-flod2 years ago

IMG_20220907_223235.jpg

बलिया।। बाढ़ की विभीषिका झेलने के बावजूद प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को राहत सामग्री से वंचित रखने से क्षुब्ध बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्रधानों ने तहसीलदार बैरिया को पत्रक देकर राहत सामग्री उपलब्ध कराने का मांग किया है।ग्राम प्रधानों का आरोप है कि विकासखंड मुरली छपरा के ग्राम पंचायत बहुआरा आंशिक, हृदयपुर आंशिक, मुरारपट्टी आंशिक, शिवपुर कपूर दियर, दलकी नंबर 1आंशिक रामपुर कोडरहा, सहित 8 ग्राम पंचायतें की लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित थी।

इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा अभी तक कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके वजह से बाढ़ प्रभावित लोगों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ उनके मवेशी भी चारा की समस्या से बाढ़ पीड़ित जुझ रहे है। किंतु आज तक कोई भी सहायता उपलब्ध नही कराया गया। मांग किया है कि यथाशीघ्र बाढ़ प्रभावित लोगों की सरकारी सहायता पशुओं के लिए चारा आदि उपलब्ध कराया जाए पत्रक देने वालों में 8 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, प्रधान प्रतिनिधियों ,के अलावा दर्जनों की संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद रहे।